होली में अपनी त्वचा और बालों की देखभाल कैसे करें ?

Holi skin and hair care tips

Holi रंगो का त्यौहार है जो देश में सर्वाधिक रूप से मनाये जाने वाले त्योहारों में से एक है | यह एक मजेदार त्यौहार है जहाँ सब लोग एक साथ मिलते हैं enjoy करते हैं और एक दुसरे को रंग लगाकर अपना आनंद share करते हैं | लेकिन अक्सर लोग इस एन्जॉय के कारण अपने skin और hair की care करना भूल जाते हैं | क्योंकि आपको नही मालूम होता है कि कृत्रिम रंग किन चीज़ों से मिलकर बना होता है दुर्भाग्य से इन रंगों में chemicals, heavy mettles और कभी-कभी एसिड , अभ्रक और कांच के पाउडर शामिल होते हैं | जो आपकी skin को नुकसान पंहुचाते है इसलिए हमेशा natural colour का ही use करना चाहिए | जो फूलो और जड़ी बूटियों से मिलकर बना हो |

इस article में skin और hair care के लिए Holi खेलने के पहले और बाद के लिए बहुत सरल tips बताये गए हैं इन टिप्स को आप ज़रूर apply करें |


Read also:

होली खेलने से पहले त्वचा की देखभाल के तरीके /Skin Care Tips Before Holi

इससे पहले की रंगों से आपकी skin को नुकसान हो आप इन बातो का विशेष ध्यान रखें
  • होली खेलने से  एक घंटे पहले पूरे शरीर में coconut oil भरपूर मात्रा में लगाये | इस process से holi का रंग आपके skin के अंदर नही जायेगा | आप almond oil भी use कर सकते हैं इसमें vitamin E होता है जो आपके skin और रंगों के बीच एक protective layer बनाता है |
  • पूरे body में oil लगाने के बाद sunscreen लगाना न भूलें | और याद रखें कि gel based sunscreen का use करें |
  • अपने nails को ज़रूर cut करें जिससे colour nails के अंदर न जा सके या फिर dark nail paint का इस्तेमाल करें जिससे holi खेलने के बाद colour को हटाया जा सके |
  • full sleeve के कपडे पहने और अपने पैरों को भी cover करके रखें |
  • आँखों की रक्षा के लिए sunglasses का इस्तेमाल करें | क्योंकि हमारी ऑंखें सबसे ज्यादा sensitive होती है और इन chemical content से आँखों में जलन हो सकती है |
  • lips को moisturize करने के लिए lip balm या vaseline का इस्तेमाल करें |
  • body को हाइड्रेट रखें | पर्याप्त मात्रा में पानी, जूस का सेवन करें | क्योंकि body dehydrate होने पर dry हो जाती है और dry skin पर इन chemical से सबसे ज्यादा नुकसान होता है |
  • होली के दो तीन दिन पहले waxing न करें |

होली खेलने के बाद त्वचा की देखभाल /Skin Care Tips After Holi


होली खेलने के बाद रंगों को निकलना सबसे मुश्किल काम होता है लेकिन आप इन tips को follow करके अपने मुश्किल काम को आसान कर सकते हैं
  • होली के रंगों को निकालने के लिए plain water से अपने body को साफ़ करें लेकिन scrub बिलकुल न करें |
  • रंगों को निकालने के लिए साबुन का इस्तेमाल न करें | क्योंकि साबुन skin को dry कर देता है |
  • cotton का use कर किसी अच्छे cleanser से eye area को साफ़ करें |
  • होली के रंगों को निकालने के लिए आप इस easy home remedies का इस्तेमाल कर सकते हैं | एक पपीते के पेस्ट को face और body में लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें | फिर 5 मिनट बाद पानी से धो लें |
  • cleanser के रूप में आप aloe vera gel का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपकी स्किन को moisturize करता है और infection से बचाता है |
  • मुल्तानी मिटटी और गुलाबजल का गाढ़ा पेस्ट बनाकर पूरी body में apply करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पूरे body को पानी से धो लें |
  • अगर body में हल्की itching हो रही हो तो, नहाने के पानी में विनेगर मिलाएं और नहाने के बाद इस पानी से  last में पूरी body को धोएं | और अगर ज्यादा itching हो रही हो तो डॉक्टर से संपर्क करें |
  • आपको यह सलाह दी जाती है कि 3-4 दिन तक body scrub या exfoliator का use न करें |

होली खेलने के पहले बालों की देखभाल के तरीके /Hair Care Tips Before Holi

होली के रंग चाहे dry हों या wet हों दोनों में ही हानिकारक विषाक्त पदार्थ शामिल होते है  जो आपके बालों को नुकसान पंहुचाते हैं इससे आपके बाल dry और fizzy हो सकते हैं इसलिए Holi में आपको अपने skin के साथ-साथ बालों की भी केयर करने की आवश्यकता होती है | ताकि रंगों के इस त्यौहार में आपके बाल damage होने से बच सकें | यहाँ पर कुछ tips दिए गए हैं जिन्हें आप होली खेलने से पहले ज़रूर apply करें |
  • Holi festival में शामिल होने के एक घंटे पहले अपने बालों की तेल से अच्छी तरह करें |
  • hair line से रंगों को निकालना बहुत मुश्किल होता है इसलिए होली खेलने से पहले hair line पर vaseline apply करें |
  • अगर आपका scalp sensitive है या आपको dandruff की समस्या है तो बालों में तेल लगाने से पहले तेल में निम्बू का रस मिलाये | यह रंगों के infection से बचाने में help करता है |
  • अगर आप बालों में hair oil लगाना पसंद नही कर रहे हैं तो होली खेलने से पहले आप अपने बालों में hair serum भी apply कर सकते हैं |
  • बालों को cover करें | बालों को cover करने के लिए cap या scarf का use कर सकते हैं |
  • अगर आपके बाल लम्बे हैं तो रंगों के इस्तेमाल से पहले sure रहें कि आपके बाल बंधे हों | खुले बालों में colour अधिक absorb होता है जो आपके बालों को नुकसान पंहुचा सकता है |
  • अपने बालों में किसी भी प्रकार की hair accessories का use न करें |

होली खेलने के बाद बालों की देखभाल के तरीके /Hair Care Tips after Holi

होली खेलने के बाद जिस प्रकार से skin से रंगों को निकालना मुश्किल काम होता है उसी प्रकार से बालों से भी रंगों को निकालना मुश्किल काम होता है | आइये इन tips से हम मुश्किल काम को आसान करते हैं जिससे हमारे बाल damage होने से बच सकें |
  • अगर आप सिर्फ dry colour से Holi खेले हैं तो बालों से रंग निकालने के लिए बालों को अच्छी तरह ब्रश करें |
  • गीले बालों से रंग निकालने के लिए सबसे पहले आप सादे पानी से बालों को धोये और तब तक धोएं जब तक colour निकलना बंद न हो जाये फिर किसी mild shampoo से अपने बालों को wash करें |
  • अगर आपको scalp में itching हो रही हो तो एक mug पानी में 2 चम्मच विनेगर मिलाकर बालों को धोएं |
  • बालों को धोने के बाद बालों की length में conditioner apply करें |
  • होली के रंगों से आपके hair dry हो सकते हैं इसलिए आप curd, honey और coconut oil का hair mask बनाकर hair पर apply कर सकते हैं इससे आपके बालों की dryness ख़तम हो जायेगी |
  • hair wash के बाद oil से hair की मसाज ज़रूर करें इससे आपके बाल shiny और smooth होते हैं |

उम्मीद है आपको यह article पसंद आएगा इसे अपने friends और social network पर share करना ना भूलें |

Leave a Reply

Your email address will not be published.