Early pregnancy symptoms before missed period
Contents
- 1 Top 20 Early Pregnancy Symptoms
- 1.1 1. ऐठन
- 1.2 2. अधिक गर्मी महसूस करना
- 1.3 3. मासिक धर्म का रुकना
- 1.4 4. हल्का ब्लीडिंग होना
- 1.5 5. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)
- 1.6 6. स्तन में बदलाव
- 1.7 7. हार्टबर्न
- 1.8 8. बीमार, मतली और उलटी होना
- 1.9 9. मूड में बदलाव
- 1.10 10. भूख न लगना
- 1.11 11. ह्रदय गति में वृद्धि होना
- 1.12 12. वज़न बढ़ना
- 1.13 13. थकान
- 1.14 14. लगातार यूरीन आना
- 1.15 15. सूजन और कब्ज
- 1.16 16. मुँह का बार-बार सूखना
- 1.17 17.पीठ दर्द
- 1.18 18. मुहांसे
- 1.19 19. सिर दर्द
- 1.20 20. गंध के प्रति सवेदनशीलता
- 2 Some common Early pregnancy symptoms
Early pregnancy symptoms– गर्भावस्था के कई लक्षण होते हैं जो यह indicate करते हैं कि आप pragnent हैं | pregnancy के शुरूआती लक्षण प्रत्येक महिलाओं में अलग-अलग हो सकता है | अगर आप गर्भवती हैं तो इनमे से कोई लक्षण आपको दिखाई दे सकता है | लेकिन आपको चिंता करने की ज़रूरत नही है क्योंकि अगर इन लक्षणों में से कोई भी आप अनुभव नही कर रही हैं फिर भी आप pregnant हो सकती हैं |
चाहे आप इन लक्षणों में से किसी एक को प्राप्त करें या न करें , यह sure करने के लिए सिर्फ एकमात्र तरीका है कि आप pregancy test या ultrasound करवाएं |
Top 20 Early Pregnancy Symptoms
प्रत्येक गर्भवस्था unique होती है | गर्भावस्था का शुरूआती लक्षण मासिक धर्म का बंद होना है लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिसे missed period के पहले अनुभव कर सकते हैं जैसे –
1. ऐठन
अगर आप uterus में ऐठन महसूस कर रही हैं तो ये early pregnancy symptoms हो सकते हैं क्योंकि uterus एक बच्चे के लिए तैयार होता है | lower abdomen को शांत करने के लिए गर्म पानी की बोत्तल से आप हल्की सिकाई कर सकती हैं |
2. अधिक गर्मी महसूस करना
pregnancy hormone level और metabolism दोनों आपके body temprature में वृद्धि कर सकते हैं जिससे आपको सामान्य से थोड़ा गर्मी महसूस हो सकती है |
3. मासिक धर्म का रुकना
अगर आपका period cycle regular है तो इसका रुकना pregnancy होने का सबसे पुराना संकेत है | अगर आपको irregular menstruation की problem है तो यह संकेत आपके लिए misleading हो सकते हैं | इसलिए अन्य लक्षणों को जानना आपके लिए ज़रूरी होता है |
अगर आपका period late हो रहा है तो यही time है कि आप pregnancy test कर लें |
4. हल्का ब्लीडिंग होना
गर्भावस्था के शुरूआती दौर में light bleeding होना सामान्य नही है लेकिन कुछ महिलाओं में ये संकेत भी देखे जा सकते हैं | वास्तव में light bleeding तब दिखाई देती है जब आपका fertilised egg गर्भ के अस्तर (womb lining) से जुड़ा रहता है | जिसे implantation bleeding कहते हैं यह स्थिति आपके मासिक धर्म के ठीक पहले या बाद में light bleeding या spot के रूप में दिखाई दे सकता है |
implantation bleeding के कुछ sign इस प्रकार हैं –
- रक्तस्राव(bleeding)
- दर्द (Pain)
- रंग (color)- pink, brown. और red
5. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)
Early pregnancy symptoms में UTI के लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं | गर्भावस्था के दौरान बदलते हॉर्मोन स्तर की कारण UTI की समस्या हो सकती है अगर आपको लगता है कि आपको UTI है तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क ज़रूर करें |
6. स्तन में बदलाव
प्रारंभ में स्तन सवेदनशील और बड़े हो सकते हैं लेकिन जैसे ही आपकी body hormonal changes में adjust हो जाती है आपके स्तनों की सवेदनशीलता कम होने लगती है | इसके अलावा breast में खुजली, और दर्द भी महसूस कर सकते हैं |
read also: स्तनपान से बच्चे और माँ को क्या लाभ मिलता है ?
7. हार्टबर्न
Hearts burn early pregnancy के symptoms हो सकते हैं | hormone के कारण stomach और esophagus के बीच एक valve बन जाता है जिससे stomach acid release करता है और heart burn की समस्या होती है |
read also: महिलाओं में heart attack के क्या लक्षण हैं ?
8. बीमार, मतली और उलटी होना
Pregnancy के दूसरे से आठवें सप्ताह के बीच आप बीमार महसूस कर सकती है | आपको उलटी और जी मितलाना जैसी समस्या भी हो सकती है | इसे morning sickness कहा जाता है जो किसी भी समय हो सकता है | जैसे ही दूसरे तिमाही में पंहुचते हैं धीरे-धीरे ये कम होने लगता है |
इस problem के solution के लिए इस tips को follow करें
- खुद को hydrate रखने के लिए बहुत सारा पानी पियें
- morning sickness से बचने के लिए सुबह कुछ ज़रूर खाएं
9. मूड में बदलाव
गर्भावस्था के शुरूआती दौर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन होरमोन के level में बदलाव होने लगता है जिससे आपका mood भी प्रभावित हो सकता है | इससे आपको depression, stress, चिडचिडाहट और उत्साह की भावना हो सकती है |
read also: तनाव(stress) दूर करने के सबसे तेज़ 10 तरीके
10. भूख न लगना
गर्भावस्था के first week में भूख न लगने की समस्या हो सकती है | इसका मुख्य कारण morning sickness हो सकता है |
11. ह्रदय गति में वृद्धि होना
Pregnancy के 8 से 10 week के अंदर heart rate में वृद्धि हो सकती है ये आमतौर पर hormone के कारण होता है इसके अलावा भ्रूण के कारण blood flow भी बढ़ता है | जिससे ह्रदय की गति बढती है | अगर आपको heart से related कोई बीमारी है तो आप doctor से इस विषय में ज़रूर बात करें |
12. वज़न बढ़ना
कुछ महिलाओं में पहले तिमाही में वज़न बढ़ना आम हो सकता है | जैसे-जैसे गर्भावस्था में progress होती है वज़न भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है | एक healthy pregnancy के लिए कितना weight बढ़ना चाहिए इस विषय पर डॉक्टर आपको advice दे सकते हैं |
13. थकान
गर्भावस्था के कुछ हफ़्तों पहले आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है | इसका मुख्य कारण शरीर में प्रोजेस्टेरोन के level का बढ़ना है | यह hormone pregnancy को support करने के लिए गर्भ की परत को बनाये रखने में help करता है |
14. लगातार यूरीन आना
अगर आपको बार-बार यूरिन आने में problem हो रही है तो यह pregnant होने के संकेत हो सकते हैं | क्योंकि आपकी किडनी अधिक fluid processing कर रही होती है जिससे आपके bladder में अधिक fluids होता है |
bladder health में hormone एक बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं | इसलिए खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए |
15. सूजन और कब्ज
Early pregnancy में आपको सूजन की समस्या हो सकती है | यह hormone changes के कारण होता है जिससे आपका पाचन तंत्र धीमा हो सकता है | परिणामस्वरूप आप कब्ज महसूस कर सकते हैं | कब्ज पेट की सूजन को बढ़ा सकता है |
16. मुँह का बार-बार सूखना
Pregnancy के शुरूआती दौर में आपको dry mouth की problem हो सकती है | आप पाएंगे कि सामान्य से अधिक प्यास आपको लग रही है | कभी-कभी यह संकेत gestational diabetes के कारन हो सकते हैं |
17.पीठ दर्द
कई mother ने ये discribe किया है कि गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षणों में पीठ दर्द की भी समस्या होती है | यह दर्द hormone के कारण होता है |
18. मुहांसे
प्रारंभिक गर्भावस्था में hormone के बदलाव के कारण आपको मुहांसे हो सकती है | कुछ लोगो का कहना है कि blood volume और hormone में वृद्धि vessels में अधिक रक्त को धक्का देती है जिससे तेल ग्रंथियों में भी वृद्धि होने लगती है | जिससे मुहांसे की समस्या हो सकती है |
read also: मुहांसे दूर करने के 5 best DIY फेसमास्क
19. सिर दर्द
कुछ महिलाओं में hormone के बदलाव के कारण सिर दर्द की समस्या हो सकती है | ये problem कुछ महिलाओं में पूरे गर्भावस्था के दौरान बनी रह सकती है |
20. गंध के प्रति सवेदनशीलता
Smell sensitivity early pregnancy symptoms में से एक है | हालाकि scientist द्वारा बहुत कम सबूत मिलें हैं लेकिन ये important हो सकता है क्योंकि smell sensitivity कुछ खाद्य पदार्थों के लिए विचलन पैदा कर सकता है जिससे उलटी और मतली जैसी समस्या हो सकती है |
Some common Early pregnancy symptoms
उपरोक्त दिए हुए early pregnancy symptoms के अलावा कुछ सामान्य लक्षण हैं जो महिलाओं में अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं |
- चक्कर आना
- पेट में खिचाव होना
- डायरिया
- मेटालिक taste
- अतिरिक्त लार का बनना
- पैरों में खिचाव
- बहती नाक
- अधिक भूख और प्यास लगना
गर्भावस्था से शरीर में होने वाले परिवर्तन और early pregnancy symptoms first trimester में अनुभव कर सकते हैं लेकिन जब आप second trimester में पहुचती हैं तब ये लक्षण धीरे-धीरे कम हो सकते हैं अगर इनमे से किसी भी लक्षण को आप महसूस करे तो आप अपने doctor से बात करें, जिससे आप अपने preganncy में राहत पा सकें |
शुक्रिया, बहुत ज्ञानवर्धक पोस्ट.
शुक्रिया कला जी