डायबिटीज (मधुमेह ) के कारण, लक्षण, और बचाव के उपाय/ Symptoms of Diabetes

What Symptoms of Diabetes

Diabetes(मधुमेह) in hindi मधुमेह  एक बिमारी है जो तब होती है जब आपके  ब्लड में  sugar की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है जिससे आपका शरीर रक्त की मात्रा विशेष रूप से glucose को कण्ट्रोल नही कर  सकता है |

blood दिन भर की activities के  लिए आपके बॉडी को glucose से energy provide करता है | एक स्वस्थ व्यक्ति में  कई हॉर्मोन होते  हैं जो glucose के  level को tightly regulate करते  हैं और इन हॉर्मोन में  मुख्य रूप से इन्सुलिन है | इन्सुलिन का  निर्माण pancreas में  होता  है और  pancreas stomach और liver के  बीच एक small organ होता  है | pancreas इन्सुलिन के  अलावा important enzyme आंतो में  release करता  है जो खाद्य पदार्थों को digest करने  में  help करते  हैं |

इन्सुलिन glucose को ऊर्जा में  बदलकर body cells को energy देने में  help करता है | कभी- कभी आपका शरीर  पर्याप्त मात्रा में  इन्सुलिन produce नही करता  या फिर produce इन्सुलिन का  उपयोग नही करता | जिससे पर्याप्त इन्सुलिन न  होने  की वजह से glucose आपके  blood में  ही रहता  है और  कोशिकाओं तक नही पंहुच पाता | जिससे blood में glucose का  level high हो जाता है |

मधुमेह  के  बारे में  complete जानकारी के  लिए  सबसे पहले और सरल शब्दों में  इन्सुलिन की भूमिका को समझते  हैं,

जब हम कुछ खाते हैं तो हमारा शरीर खाने को glucose या sugar में  convert करता है और  उसी टाइम pancreas इंसुलिन हार्मोन  को release करता है |

इन्सुलिन cells को open करने के  लिए एक key की तरह work करता है ताकि ग्लूकोस को प्रवेश करने की अनुमति मिल सके और energy के  लिए glucose का उपयोग करने की अनुमति मिल सके |

Read also:

मधुमेह के प्रकार (type of diabetes)

Diabetes 2 type के होते हैं –
  • type 1 diabetes
  • type 2 diabetes

Type 1 Diabetes

इस प्रकार के मधुमेह  में शरीर में इन्सुलिन का उत्पादन(produce)) बंद हो जाता है या glucose level को control करने के लिए इन्सुलिन का उत्पादन बहुत कम होता है | क्योंकि pancreas इन्सुलिन को produce करने में  असमर्थ होता है |
Type 1 diabetes वाले अधिकांश लोगो में, शरीर का immune system, जो कि इन्फेक्शन से fight करता है pancreas की beta cells को नष्ट कर देता है और यही beta cells pancreas में इंसुलिन का निर्माण करते हैं , इन cells के नष्ट होने की वजह से इंसुलिन produce होना बंद हो जाता है इंसुलिन के बिना glucose cells में नही मिल सकता है और आपका blood sugar सामान्य से अधिक हो जाता है |
Type 1 diabetes आमतौर पर children और teenagers में होता है हालाकि यह किसी भी age में विकसित हो सकता है |
Type 1 वाले लोगो को जीवित रहने के लिए daily इंसुलिन की आवश्यकता होती है |

Symptoms :

Type 1 diabetes के लक्षण गंभीर होते हैं जो इस प्रकार है –
  • वज़न कम होना
  • धुंधली दृष्टि होना
  • प्यास में वृद्धि
  • urination में वृद्धि
  • थकान

Type 2 diabetes

यह सबसे आम प्रकार का non insulin dependent मधुमेह  होता है जिसकी शुरुआत adult से होती है क्योंकि यह आमतौर पर 35 की आयु के बाद विकसित होता है | हालाकि अब बढती संख्या में  युवा लोगो में भी type 2 विकसित हो रहा है |
type 2 वाले लोग अपने  स्वयं के insulin को produce कर सकते हैं लेकिन हमेशा पर्याप्त मात्रा में  insulin produce नही हो पाता | जिससे शरीर आंशिक रूप से insulin का  जवाब देने में असमर्थ होता है इसे अक्सर insulin प्रतिरोधक के रूप में जाना जाता है |
pancreas इस अवरोध को दूर करने के  लिए अधिक से अधिक insulin produce करने की कोशिश करता है और जब शरीर की मांग के अनुसार insulin नही प्राप्त होता है तब type 2 diabetes विकसित होता है |
अधिकतर Type 2 diabetes उनलोगों में होता है जो अधिकतर वज़न वाले होते हैं और जिनका lifestyle sedentary होता है |

Symptoms

  • लगातार यूरिन आना
  • प्यास लगना
  • ऊर्जा की कमी
  • वज़न घटना


मधुमेह के लक्षण (Symptoms of Diabetes )

What Symptoms of Diabetes in Hindi
बार-बार दिखाई देने वाले symptoms हानिकारक हो सकते हैं इसलिए इन common लक्षणों के दिखाई देने पर डॉक्टर से ज़रूर परामर्श लें |

बार-बार यूरिन आना (frequent urination)

अधिक मात्रा में पानी पीने से आपको बार बार यूरिन आ सकता है लेकिन समस्या ये है कि आपका शरीर भी यूरिन के  माध्यम से अतिरिक्त sugar को ख़त्म करने की कोशिश करता है |

बार-बार प्यास लगना( frequent thirst)

आप पानी पीने के तुरंत बाद महसूस करने लगते हैं कि आपको और पानी की आवश्यकता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके बॉडी के muscles और tissues dehydrate होते हैं |
जब आपका blood sugar level बढ़ता है तो आपका शरीर आपके blood में sugar को पतला करने के लिए tissue से तरल पदार्थ को खीचने की कोशिश करता है और इस process से आपको dehydration की problem हो सकती है | जिससे आपको बार बार प्यास लगती है |

वज़न कम होना (weight loss))

आप सामान्य रूप से खाना खाते हैं और लगातार भूख महसूस करते  हैं फिर  भी आपका weight लगातार कम होता  जाता है और यह type 1 diabetes में  देखा जा सकता है |
अगर आपके  शरीर को खाए हुए खाद्य पदार्थ से  energy नही मिलती है तो यह शरीर के अन्य energy source को तोड़ देता है और इसमें प्रोटीन और वसा भी शामिल होते हैं और इस वजह से weight धीरे-धीरे lose होने लगता है |

थकान (fatigue)

sugar energy के main source में से एक है | अगर आपको diabetes है तो sugar को energy में convert करने की आपके शरीर की inability थकान को जन्म देते है |

धुंधली दृष्टि (blurry vision)

high blood sugar के  कारण धुंधली दृष्टि होने की सम्भावना हो सकती है और इसका कारण यह है कि तरल पदार्थ eye duct में बदलाव कर सकते  हैं |
लेकिन diabetes के ratinopathy के  सामान्य नही है जो समय-समय पर high blood sugar वालों में होता है |

संक्रमण और घाव धीमे गति से भरना  ( infection and wound that are slow to heal )

अगर आपको Type 2 diabetes है तो आपके शरीर के  पास इन्फेक्शन से लड़ने के  लिए कठिन समय हो सकता  है | और इसका कारण यह कि blood sugar high होने के  कारण बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं विशेषकर महिलाओं में डायबिटीज होने पर उन पर veginal infection और bladder infection की सम्भावना ज्यादा होती है |

हालाकि diabetes के कुछ patient में कोई symptoms नज़र नही आते, या फिर बहुत mild symptoms होते हैं जो हानिकारक नही होते हैं | लेकिन इलाज नही किया जाये तो खतरनाक हो सकता है |

अगर sugar level बहुत अधिक विकसित हो जाता है तो आपको ketoacidosis हो सकता है |

ketoacidosis एक metabolic स्थिति है जो diabetes के लोगो को प्रभावित करती है ऐसा तब होता है जब शरीर ईधन के रूप में glucose का  इस्तेमाल नही करता, क्योंकि इंसुलिन नही होता, और पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन न होने की वजह से शरीर ईधन के लिए वसा का इस्तेमाल करती है जिससे fatty acid के टूटने और amino acid के deamination के कारण ये बनता है |

ketoacidosis उनलोगों में अधिक सामान्य होता है जिन्हें Type 1 diabetes है | Type 2 diabetes वाले लोगो को इसकी सम्भावना कम होती है क्योंकि अभी भी उनलोगों में इन्सुलिन produce हो रहा है |

इसमें निम्न symptoms दिखाई दे सकते हैं –

  • पेट दर्द (stomach pain)
  • उलझन (confusion)
  • उल्टी (vomit)
  • कोमा (coma)
  • गहरी व तेज सांस ( deep breath)
  • सासों में गंध (smell in breath)
समय के साथ अगर blood sugar high हो जाता है तो निम्न जटिलताओं का विकास हो सकता है –
  • गुर्दा रोग ( kidney disease)
  • दांत की समस्या ( dental problem)
  • तंत्रिका क्षति ( nerves damage)
  • नेत्र रोग (eye disease)
  • वेसल्स क्षति (vessels damage)
  • त्वचा की समस्या (skin problem)


मधुमेह के कारण (Cause of Diabetes)

Diabetes का कारण आपके gene, पारिवारिक इतिहास, स्वास्थ और पर्यावरणीय कारकों के आधार पर हो सकता है |
 type 1 और type 2 diabetes के कारण अलग-अलग होते हैं जो इस प्रकार है

Type 1 diabetes

इसके कोई विशिष्ट कारण नही है फिर भी कुछ कारणों को शामिल किया गया है
  • वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन
  • अज्ञात घटक जिसमे autoimmune प्रतिक्रिया होती है
  • अनुवांशिक स्वभाव
  • खाद्य पदार्थ के अंदर रसायनिक विष

Type 2 diabetes

  • मोटापा
  • बढती उम्र
  • ख़राब आहार
  • एक गतिहीन जीवनशैली

 मधुमेह का उपचार (Treatment of Diabetes)

मधुमेह  एक serious disease है जिसका treatment आप अपने से नही कर सकते हैं , treatment के लिए आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए जिससे आपके लिए सही diabetes treatment plan बना  सके |

Diabetes treatment प्रत्येक व्यक्ति के  लिए  अलग-अलग होता है, न केवल diabetes के  प्रकार पर, बल्कि individual specific diabetic treatment में भी अंतर होता है |

इसलिए आपके और आपके स्वास्थ देखभाल टीम के बीच diabetes treatment और management strategy पर सहमति होना चाहिए |

नियमित और सफल उपचार करने पर प्रत्येक रोगी के diabetes के complication हो सकते हैं |

Type 1 diabetes treatment

Type 1 diabetes का treatment करना एक daily task होता है | क्योंकि pancreas इन्सुलिन को produce करने में  असमर्थ होता है जिससे type 1 diabetes को control करना मुश्किल होता है |
इसलिए इस प्रकार के  मधुमेह  के लिए  एक सख्त नियम की ज़रूरत होती है जिसमे आमतौर पर physical activities, calculated diet, insulin injection और घर पर blood sugar टेस्ट करना जैसे daily task होते हैं |

Type 2 diabetes treatment

इस प्रकार के मधुमेह के  treatment के लिए अपने आहार पर control करना, घर पर blood glucose test करना, exercise और कुछ मामलों में oral medication और insulin की आवश्यकता होती है | type 2 वाले लोगो में लगभग 40 % लोगो को insulin की आवश्यकता हो सकती है |

अगर आपको ये article पसंद आये तो इसे share करना न भूलें |

loading…

One thought on “डायबिटीज (मधुमेह ) के कारण, लक्षण, और बचाव के उपाय/ Symptoms of Diabetes

  • 08/01/2019 at 02:19
    Permalink

    Hii
    Thanks, this really really helps…There are many benefits to using it I suggest Everybody Try Blood Glucose Monitor.

    Thanks Again!!!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published.