पेट और कमर की चर्बी कम करने के आसान उपाय / belly fat reduce tips in hindi

Belly fat reduce tips-पेट और कमर की चर्बी बढ़ना प्रत्येक महिला और पुरुष के लिए चिंता का विषय होता है |

कमर और पेट के आसपास बढ़ी हुई चर्बी न केवल दिखने में ख़राब लगती है बल्कि कई बिमारियों जैसे heart disease, diabetes और कैंसर के होने का कारण भी होती है |

इसलिए आज इस article के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि कैसे आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं ?

आप यह भी जानेंगे कि कैसे healthy diet और exercise चर्बी को कम करने में help करते हैं |

लेकिन exercise और food के बारे में बात करने से पहले हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि पेट और कमर के पास चर्बी बढ़ने का क्या कारण है ?

read also : जानिये सारा अली खान के weight loss टिप्स

पेट और कमर की चर्बी बढ़ने के कारण / Cause of belly fat

हर किसी के पेट में चर्बी होना समान्य है यहाँ तक कि कुछ लोगो के पास flat पेट होते हैं | जो कि सामान्य होता है |

लेकिन ज़रूरत से ज्यादा चर्बी होना health के लिए नुकसानदायक होता है | english में एक कहावत है आपने ज़रूर सुना होगा

“Excess of everything is bad”

किसी भी चीज़ की अधिकता बुरी होती है

आइये जानते हैं पेट और कमर की चर्बी बढ़ने के क्या कारण हैं |

1. भोजन का चयन

पेट में चर्बी का बढ़ना सबसे अधिक आपके खाद्य पदार्थ के चयन पर निर्भर करता है आप अपने diet में ऐसे foods ले रहे हैं जिनमे fat की मात्रा ज्यादा है तो चर्बी का बढ़ना स्वाभाविक है | बहुत अधिक मात्रा में शुगर का सेवन करना पेट के मोटापे से जुड़ा है |

2. निष्क्रियता

excrcise और activity belly fat को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं |

अगर आप लगातार 3 घंटे तक एक ही अवस्था में बैठे हैं और एक्टिव नही है तो आप में पेट की चर्बी बढ़ने के chances उनलोगों की तुलना में अधिक होंगे जो प्रत्येक 1 या 2 घंटे के अन्तराल में कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहते हैं |

3. कम नींद आना

नींद की कमी हमारे वज़न को प्रभावित करती है | sleep apnea या breathing disorder belly fat के बढ़ने से जुडी है |

4. हॉर्मोन में बदलाव

शरीर में चर्बी का बढ़ना हॉर्मोन में बदलाव के कारण भी होता है जो ज़्यादातर महिलाओं में देखा गया है |

आमतौर पर महिलाओं में menopause के बाद ये समस्या देखी गई है menopause के दौरान एण्ड्रोजन हॉर्मोन का स्तर अधिक और एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर कम हो जाता है |

और इसी कारण कमर और पेट के आसपास की चर्बी बढ़ जाती है |

5. तनाव

तनाव के कारण भी शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है | जब हम तनाव में होते हैं तब कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है,

दुर्भाग्य से कोर्टिसोल शरीर में वसा का स्तर बढ़ा देता है |आमतौर में वसा का ज्यादा स्तर पेट और कमर के आसपास बढ़ता है |

6. आहार में प्रोटीन कम होना

अगर आपके आहार में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा है तो प्रोटीन वज़न कम करने में help करता है और आपके weight को बढ़ने नही देता है |

high protein diet आपको completely satisfy feel कराता है |

इसके विपरीत अगर आप अपने diet में लम्बे समय तक कम protein लेते हैं तो धीरे-धीरे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है |

कई रिसर्च से पता चला है कि जो लोग पर्याप्त प्रोटीन लेते हैं उनके पेट में अतिरिक्त fat होने की संभावना कम होती है |

7. जेनेटिक

मोटापा होने का कारण भी जेनेटिक होता है , ऐसा देखा गया है कि पेट में वसा को store करने की प्रवत्ति अनुवंशकीय होती है |

हालाकि अभी इस विषय में और अधिक शोध किये जाने की आवश्यकता है|

पेट और कमर की चर्बी कम करने वाले आहार / belly fat reduce diet

belly fat reduce food in hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए ( diet for belly fat reduce) सबसे बेस्ट फूड्स इस आर्टिकल में शेयर किये जा रहे हैं जो आपके फैट से लड़ने में help करेंगे |

ये फूड्स healthy भी हैं और स्वादिष्ट भी .

1. केला

banana में पोटेशियम पाया जाता है यह आपके शरीर में सोडियम की मात्रा को कम करता है जो पेट की सूजन को कम करने में help करता है |

2. दालें

दालें प्रोटीन युक्त होती है इनमे कैलोरी और वसा कम पाया जाता है

दाल में लीन प्रोटीन मौजूद होता है यह lean muscles बनाने, मेटाबोलिज्म को तेज करने और पूरे body function में सुधार करने में help करता है |

3. बादाम

बादाम में healthy fat और प्रोटीन पाया जाता है इसे खाने से पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस करता है ,

इसमें ओमेगा 3 s भी पाया जाता है जो ऊर्जा और मेटाबोलिज्म को बढाता है |

4. दलिया

दलिया में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इनमे अघुलनशील फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो आपकी भूख को कम करते हैं और वर्कआउट के समय आपको ऊर्जा देते हैं और आपके बॉडी में फैट की मात्रा को कम कर सकते हैं |

5. साबुत अनाज

साबुत अनाज में प्रोटीन , विटामिन और फाइबर का अच्छा source होता है इनका सेवन करने से भूख में कमी महसूस होती है

साथ ही ये digestion में help करते हैं और colon को साफ़ करने में मदद करते हैं | पेट की चर्बी कम करने में भी help करते हैं |

6. नारियल तेल

नारियल तेल पेट की चर्बी कम करने में help करता है, ये स्वस्थ वसा से भरा होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में help करता है |

आपके digestion में सुधार करता है और immune system को improve करने में help करता है |

7. अंडे

अंडे भी कमर और पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं |

अंडे protein का rich source होता है यह पानी और वसा में घुलनशील विटामिन होता है जो भूख को कम करने और दुबले मांशपेशियों के निर्माण में हेल्प करता है |

8. ब्रोक्कोली

ब्रोक्कोली पेट की चर्बी कम करने वाले सबसे अच्छे फूड्स में से एक है | मोटापे को कम करने से लेकर कैंसर के खतरे को कम करने तक जैसे गुण पाए जाते हैं

विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रोक्कोली के सेवन से diabetes के शिकार होने की सम्भावना कम हो जाती है |

अगर आप बहुत कम समय में पेट और कमर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो अपने diet में ब्रोक्कोली को शामिल करें |

9. दही

दही में अच्छे gut बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं और आपके पेट के स्वास्थ का ख्याल रखते हैं

इसके साथ ही वज़न कम करने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं | अपने आहार में दही जरुर शामिल करें |

10. पालक और अन्य हरी सब्जियां

पालक और अन्य हरी सब्जियों में विटामिन, पानी और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो आपके पेट की चर्बी को कम करने में help करते हैं |

फाइबर की अधिक मात्रा के सेवन से आप overeating को रोक सकते हैं ये मेटाबोलिज्म को improve करने में भी help करते हैं |

read also : सबसे बेस्ट 15 fat burning food body fat कम करने के लि

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम / Belly fat reduce exercise

पेट और कमर के आसपास चर्बी बढ़ना हम में से किसी को भी पसंद नही है , कुछ लोगो में पेट और कमर में इतनी चर्बी बढ़ जाती है कि वे खुद को हीन भावना से देखने लगते हैं |

और इसी वजह से वे हमेशा यही सोचते हैं कि कैसे फैट कम किया जाये |

हम सभी fit रहने के लिए सरल तरीके ढूंढते हैं जिसे आसानी से किया जा सके |

यहाँ कुछ पेट की चर्बी कम करने के लिए ( exercise for belly fat reduce) आसान सी exercise share की गई है , आशा है ये आपके जरुर help ful रहेगी

1. पैदल चलना (walking)

belly fat reduce tips in hindi

पैदल चलना एक कार्डियो exercise की तरह है जो पेट की चर्बी खोने में आपकी मदद करता है |

अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो संतुलित आहार के साथ पैदल चलना आपके लिए ज़रूर काम करेगा |

ताज़ी हवा में daily आधे घंटे जरुर पैदल चलें ये आपके ह्रदय गति और मेटाबोलिज्म को भी improve करता है |

2. दौड़ना (running)

अगर आप अपने शरीर को चुस्त रखना चाहते हैं तो दौड़ने से बेहतर exercise और कोई नही है

यह आपके ह्रदय गति को बढाता है और blood circulation को कम करने में help करता है |

पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे best exercise में से एक है |

3. तैरना (swimming)

अगर आपको स्विमिंग आती है तो यह भी आपके लिए फैट कम करने का सबसे बेस्ट option है

स्विमिंग से न केवल फैट कम होता है बल्कि आपकी body shape में आती है |

4. साईकिल व्यायाम (bicycle exercise)

साइकिल एक्सरसाइज भी पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट exercise है,

या तो आप साइकिल चलाकर कर सकते हैं या घर में ही इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं इसे करना बहुत आसान है |

इस एक्सरसाइज में आपको पीठ के बल पर लेटना है और पैरों को साइकिल की तरह चलाना है | इस प्रक्रिया में एक पैर अंदर जाता है और दूसरा बाहर |

5. प्लैंक (plank)

यह exercise न केवल आपके पेट की चर्बी कम करता है बल्कि आपके body के core को मजबूत करने में मदद करता है |

6. क्रंच (crunches)

यह exercise आपके abdominis muscles को मजबूत करने में मदद करता है |

आप अपनी साहस और सहनशक्ति के आधार पर इसे कम से कम 20 बार दोहरायें |

उम्मीद है कि belly fat reduce tips आपके जरुर helpful रहेगी , इन tips को follow करिए और पेट और कमर की चर्बी कम करिए |

हमसे जुड़े रहने के लिए लिए facebook page like करिए और new post की notification के लिए Care Women’s को subscribe करिए |

One thought on “पेट और कमर की चर्बी कम करने के आसान उपाय / belly fat reduce tips in hindi

  • 15/02/2019 at 04:24
    Permalink

    i will use these tips to loose my belly fat nd thank you for the knowledge i will follow all your tips and i will share your page with my fatty frnds so they can loose weight

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published.