हाई ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने के लिए इन 10 बेस्ट फूड्स को ज़रूर खाएं

High blood pressure diet – high blood pressure होने के कई कारण हो सकते हैं जिस पर आपका control हो सकता है और कुछ उच्च रक्त चाप में आपका control नही होता , जैसे आपकी age और family history.

हालाकि  आपका life style भी महत्तवपूर्ण भूमिका निभाता है अगर आप सही प्रकार के diet को follow करते हैं तो यह diet high blood pressure के level को कम करने में और heart attack जैसी गंभीर बिमारियों को रोकने में मदद करता है |

read also:

Why high blood pressure diet is must?

High blood pressure diet को follow करना बहुत ज़रूरी है | क्योंकि आप जो भी खाते हैं वह आपके health को प्रभावित करता है | जैसे- अगर आप अपने foods में संतृप्त वसा ( saturated fat) की अधिक मात्रा लेते हैं तो आपको atherosclerosis की problem हो सकती है |

” Atherosclerosis आपके blood vessels को संकुचित करने का काम करता है जिससे high blood pressure होता है | “

एक balance diet से न केवल आपकी health अच्छी होती है बल्कि यह आपके blood pressure को control करने में help करता है |

इसलिए high blood pressure के लिए हमें ऐसे diet को follow करना चाहिए जिससे हमारा blood pressure control रहे | आइये जानते हैं कि कौन से ऐसे foods हैं जिनसे उच्च रक्त चाप का स्तर control रहता है |

Top foods to include in high blood pressure diet

1. Banana( केला)

एक research से पता चला है कि daily दो केला खाने से high blood pressure level को कम करने में help मिलती है | केले में पोटेशियम की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है | पोटेशियम blood pressure की दीवारों में तनाव को कम करता है जो  उच्च रक्त चाप को कम करने में मदद करता है |

इसके साथ ही पोटेशियम सोडियम के प्रभाव को भी कम करता है | सोडियम high blood pressure को increase कर stroke और heart attack जैसी गंभीर बिमारियों के जोखिम को बढ़ाता है | इसीलिए  जितना अधिक आप पोटेशियम खाते हैं उतना अधिक यूरिन के माध्यम से सोडियम बाहर निकल जाता है | और high blood pressure के risk को कम करता है |

2. Beetroot juice( चुकंदर का रस)

Beetroot juice high blood pressure के लिए एक powerful medicine है | इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड अधिक मात्रा में  पाया जाता है | जो blood vessels को open करने में  help करता है | जब आप beetroot juice पीते हैं तो यह नाइट्रेट तेजी से बैक्टीरिया के द्वारा nitrite में convert हो जाता है यह बैक्टीरिया tounge की सतह पर होते हैं और  लार (saliva) में भी मौजूद होते हैं | nitrates circulation में absorb होते हैं जहाँ इनका use नाइट्रिक oxide बनाने में होता है | nitric oxide cells signalling molecules होते हैं  जिससे blood vessels में small muscles fiber में शक्तिशाली आराम का प्रभाव पड़ता है | और इस कारण blood vessels फैलने लगती हैं जिससे blood pressure गिरने लगता है |

3. leafy green vegetables( हरे पत्तेदार सब्जियां)

हरे पत्तेदार सब्जियां जिनमे पोटाशियम की मात्रा high होती है high blood को control करने में help करते हैं | क्योंकि पोटेशियम urine के through kidney में अधिक sodium से छुटकारा दिलाने में help करता है और blood pressure को कम करता है |

कुछ पत्तेदार सब्जियां जिनमे high पोटेशियम पाया जाता है जैसे-

  • गोभी ( cabbage)
  • शलगम का साग ( turnip greens)
  • पालक
  • ब्रोकोली

4. Pistachios(पिस्ता)

high blood pressure diet में पिस्ता को शामिल कर blood pressure को control करने का  एक healthy तरीका है | यह blood vessels को tight कर और heart rate को कम कर high blood pressure को कम करने में help करता है |

एक अध्ययन में पाया गया है कि daily पिस्ता खाने से blood pressure में कमी देखी  गई है |

5. Pomegranate(अनार)

अनार एक healthy fruit है जिसे आप कच्चा या juice के रूप में आनंद ले सकते हैं | अनार का रस cholesterol  , high blood pressure , और धमनियों में plaque को कम कर सकता है | जिससे heart disease का जोखिम भी कम हो जाता है |

आप अनार का juice एक healthy breakfast के रूप में ले सकते हैं | लेकिन याद रखें हमेशा fresh अनार के juice का सेवन करें और अगर आप store से ख़रीदा हुआ अनार का juice ले रहे हैं तो उनमे suger की मात्रा की जांच एक बार ज़रूर करें | क्योंकि अधिक sugar आपके health के लिए अच्छा नही है |

6. Olive oil(जैतून का तेल)

जैतून के तेल में polyphenol पाया जाता है जिसमे inflammetry fighting compound होता है जो high blood  pressure को reduce करने में help करता है | यह healthy fat का सबसे अच्छा example है |

7. kiwi(कीवी)

कीवी में पोषक तत्व बहुत मात्रा में पाए जाते हैं इसमें पाया जाने वाला nutrient ‘lutein’  एक powerful antioxidant है जो high blood pressure को reduce करने में help करता  है |  इसके साथ ही कीवी में vitamin C भी अधिक मात्रा में पाया जाता है |अगर आप daily कीवी अपने diet में शामिल करते हैं तो आप अपने blood pressure में काफी सुधार कर सकते हैं |

8 week के लिए  किये गए शोध के अनुसार प्रतिदिन तीन कीवी खाने से systolic और diastolic blood pressure दोनों में कमी देखी गई है | आप अपने lunch में इसे शामिल कर सकते है |

8. Berries (बेरीज)

berries high blood pressure के लिए बहुत अच्छा food हैं इसमें ‘enthocyanin’ नामक antioxidant पाया जाता है जो high blood pressure को कम करने में help करता है |

एक शोध में 34000 व्यक्तियों पर अध्ययन किया गया जिसमे वे व्यक्ति जो blue berries और strwaberry का अपने diet में शामिल किये थे उनमे उन व्यक्तियों की तुलना में blood pressure में कमी दिखाई दी जो व्यक्ति अपने diet में berries शामिल नही किये थे | इसलिए blood pressure को reduce करने के लिए आप खाने के बाद इनका सेवन कर सकते हैं |

9. watermelon( तरबूज)

तरबूज में एक amino acid पाया जाता है जिसे citrulline कहते हैं जो high blood pressure को reduce करने में help करते हैं | citrulline शरीर को nitric oxide produce करने में help करती है | nitric oxide एक ऐसी gas है जो blood vessels को relex देती है और धमनियों में लचीलापन लाती है जिससे blood flow प्रभावित होता है और blood pressure reduce होने लगता है | आप watermelon को अपने diet में juice या salad के रूप में शामिल कर सकते हैं |

10. garlic (लहसुन)

ये हम सब जानते हैं की लहसुन एक अच्छा food source है  लेकिन उसके health benefits के बारे में थोडा कम knowledge रखते हैं | लहसुन में antibiotique और antifungle properties पाई जाती है इसमें allicin नाम का एक मुख्य घटक होता है जो अन्य स्वास्थ  लाभ के जिम्मेदार होता है |

लेकिन आपको ये भी मालूम होना चाहिए कि लहसुन में उच्च रक्तचाप को reduce करने के गुण भी  पाए जाते हैं क्योंकि लहसुन खाने से शरीर में nitric oxide के स्तर में वृद्धि होती है और जैसे की आप जानते हैं कि nitric oxide muscles को relex देता है और blood vessels को फ़ैलाने में help करता है जिससे high blood pressure reduce होने लगता है |

healthy food और healthy life style आपके blood pressure के जोखिम को कम कर सकती है | अपने high blood pressure diet  में ऊपर दिए गए सभी foods को शामिल करें और highblood pressure के जोखिम को कम करें |

उम्मीद है आपके लिए ये  high blood pressure diet chart article useful रहेगा |

 

 

 

3 thoughts on “हाई ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने के लिए इन 10 बेस्ट फूड्स को ज़रूर खाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published.