PCOS( Polycystic ovary syndrome) क्यों महिलाओं के लिए चिंता का विषय है ?

Polysictic ovary syndrome(PCOS) एक ऐसी condition है जिसमे महिला का harmones level प्रभावित होता है | PCOS वाली महिलाओं में सामान्य  से अधिक male hormone produce होने लगता है | इसके अलावा यह निम्न समस्यांए हो सकती हैं –

  • मुहांसे और अनचाहे बाल का होना
  • मासिक धर्म का रुकना
  • अन्य समस्यांए जैसे diabetes, और blood pressure का होना
  • fertility पर effect पड़ना

birth control pills और diabetes को ठीक करने वाली दवाएं Hormonal imbalance को ठीक करने और लक्षणों में सुधार करने में help कर सकती है | कई महिलाओं में pcos होता है लेकिन उन्हें इनका knowledge नही होता है | आइये सबसे पहले हम इसके बारे में जानते हैं कि PCOS क्या होता है ?

PCOS क्या है ?

Polycystic ovary syndrome महिलाओं में एक hormonal condition है जो उनके fertility को प्रभावित कर सकती है | इससे महिलाओं का reproductive organ और ovaries प्रभावित होता है जो estrogen और  progesterone produce करते हैं ये हॉर्मोन मासिक धर्म को control करते हैं | ovaries androgen नामक male hormone की एक छोटी मात्रा produce करते हैं | जब ये hormone imbalance हो जाते हैं तो ovaries में समस्या पैदा करते हैं |

ovaries हर महीने egg release करता है जिसे male hormone के द्वारा निषेचित किया जाता है लेकिन PCOS वाली महिलाओं में egg develop नही होता,  जिसे ovalution के दौरान release किया जाये | 

अधिकांश महिलाओं को PCOS के बारे तब पता चलता है जब उन्हें pregnant होने में समस्या होती है |सबसे ज्यादा जोखिम उन महिलाओं में होता है जो मोटापे से ग्रस्त होती हैं या परिवार में माँ , बहन इस बीमारी से ग्रसित हो |

Read also:

 PCOS के लक्षण 

कुछ ऐसे लक्षण हैं जिन्हें आप notice कर सकते हैं जैसे –

  • Period problem- जिन महिलाओं को polycystic ovary syndrome की समस्या है उन्हें irregular menstruation( अनियमित पीरियड ) का सामना करना पड़ सकता है इसका मतलब यह है कि उनका मासिक धर्म अनियमित हो सकता है या कई महीनो तक मासिक धर्म नही हो सकता है | इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान heavy bleeding भी हो सकती है |
  • weight gain  PCOS वाली महिलाओं को weight बढ़ने की समस्या हो सकती है और weight lose करना बहुत कठिन हो सकता है |
  • sleep problem -हर समय थका हुआ महसूस कर सकते हैं सोने में समस्या हो सकती है | आपको sleep apnea disorder हो सकता है इसका मतलब है जब आप सोकर उठते हैं तब भी थका हुआ महसूस करते हैं |
  • acne problem हॉर्मोन के अनियमित होने की वजह से आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है जैसे acne, pimple etc. लेकिन याद रखें कि स्किन प्रॉब्लम होने के और भी कारन हो सकते हैं |
  • hair loss –बाल के झड़ने की कई समस्या हो सकती है उनमे से एक PCOS भी है | इससे बाल धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं और ख़राब भी हो सकते हैं |
  • unwanted hair growth जिन महिलाओं को PCOS होता है उन्हें उन्चाहे बालों की समस्या हो सकती है जैसे face, chin और body के अन्य part जहाँ पुरुषों में आमतौर पर बाल होते हैं |
  • headache हॉर्मोन के असंतुलन की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है |

 PCOS के कारण 

PCOS का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नही है लेकिन विशेषज्ञों ने बताया है कि इसके कई factor हो सकते हैं जैसे –

1. High level insulin : 

insulin एक हॉर्मोन होता है जब आप खाना खाते हैं तो वह ऊर्जा में बदल जाता है जिसे insulin कण्ट्रोल करता है | insulin resistance तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं सामान्य रूप से प्रतिक्रिया नही देती हैं | और इसका नतीजा यह होता है कि आपके insulin रक्त का स्तर सामान्य से अधिक होता है | ऐसी महिलाएं जिन्हें PCOS है उन महिलाओं में insulin प्रतिरोध होता है और यह खासकर अधिक वज़न, मोटापा , unhealthy diet , और physical activity न करने के कारण होता है |

2. High level androgen:

एण्ड्रोजन को कभी-कभी male hormone कहा जाता है हालाकि सभी महिलाओं में एण्ड्रोजन की थोड़ी मात्रा बनती है | एण्ड्रोजन male development को control करता है | polycystic ovary syndrome महिलाओं में एण्ड्रोजन का लेवल high हो जाता है | जिससे ये हॉर्मोन estrogen( female hormone)  से ज्यादा होने के कारण ovary से egg को release करने से रोकता है | और साथ ही unwanted hair growth और acne की समस्या create करता है |

PCOS का निदान 

हालाकि polycystic syndrome का निदान करने के लिए कोई test नही है लेकिन आप कुछ symptoms को ध्यान में रखकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं | डॉक्टर आपको निम्न test की सलाह दे सकते हैं जैसे-

  • Blood test– इस टेस्ट से आपके एण्ड्रोजन level का पता लगाया जा सकता है और इसके साथ ही डॉक्टर अन्य हॉर्मोन सम्बन्धी समस्याओं जैसे cholesterol level, diabetes और thyriod जैसी health problem का परिक्षण कर सकते हैं जो PCOS होने की सम्भावना रखते हैं |
  • Pelvic ultrasound– यह परिक्षण uterus के परत की जांच करने के लिए किया जाता है जिसे endometrium कहते हैं |
  • Pelvic test– या टेस्ट एण्ड्रोजन हॉर्मोन की जांच करने के लिए किया जाता है साथ ही यह भी जांच की जानती कि आपके ovary में किसी प्रकार की सूजन तो नही है |
  • Physical test– इस टेस्ट में डॉक्टर आपके blood pressure , waist size, body mass index का measure लेंगे | और chest, back, face पर hair growth और acne जैसी skin problem को भी देखेंगे |

Pcos का उपचार 

जैसा कि आप जानते हैं कि polycystic ovary syndrome का कोई इलाज नही है लेकिन आप लक्षणों के आधार पर Pcos को manage कर सकते हैं | आप और आपके doctor symptoms के आधार पर treatment plan बना सकते हैं | इसके अलावा अपने symptoms से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही आप कुछ कदम उठा सकते हैं जैसे-

  • losing weight– अगर आप अपने daily routine को सही प्रकार से manage करते हैं तो इन symptoms  से छुटकारा pa सकते हैं जैसे healthy diet और physical activity के माध्यम से आप अपना वज़न कम कर सकते हैं वज़न कम करने से glucose level को कम करने में मदद मिलती है जिससे आपका शरीर insulin का उपयोग करता है और आपके हॉर्मोन को सामान्य स्तर तक पहुचाने में मदद करता है | वज़न में कमी मासिक चक्र को नियमित करने में मदद करता है और गर्भवती होने की संभवनाओ में सुधार कर सकता है |
  • slowing hair growth – unwanted hair growth को कम करने के लिए market में skin treatment से related बहुत से product available है जिससे अनचाहे बालों की रफ़्तार को कम किया जा सकता है |
  • removing hair – अनचाहे बालों को remove करने के लिए laser treatment और कई product उपलब्ध हैं जिससे आप अनचाहे बालों को remove कर सकते हैं लेकिन आप laser treatment के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें |

अगर lifestyle treatment जैसे weight loss , physical activity और healthy diet के बाद भी को परिणाम न दिखे तो दवाएं आपके लिए दूसरा विकल्प हो सकता है लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएँ का इस्तेमाल न करें |

Doctor को कब दिखाएँ 

  • जब period miss कर रहे हों और पpregnant भी न हो
  • आपको diabetes हो और blurred vision और unexpected weight lose हो
  • आप 12 महीनो से अधिक समय तक pregnant की कोशिश कर रही हों लेकिन सफल नही हो पा रही
  • अगर आपके face और body में अनचाहे बाल विकसित हो रहे हों |

अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे शेयर करें जिससे सभी महिलाओं को  Pcos की जानकारी मिल सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published.