How to remove suntan from face and hand


Suntan– जब हमारी skin सूरज के संपर्क में आती है तब skin का color धीरे-धीरे सामान्य से गहरा होने लगता है | vitamin D के लिए सूरज के संपर्क में रहना बहुत ज़रूरी है लेकिन ज्यादा देर तक sun light के संपर्क में रहना tanning की समस्या create कर सकता है |

sun light के ultra violet rays के अत्यधिक संपर्क के कारण skin का color dark होना skin के  melanin content के increase होने के कारण  होता है | और लगातार sunlight exposure के कारण skin में red spot बनने लगते हैं |

suntan को remove करना और skin को सामान्य स्थिति में लाना इतना आसान नही है इसके लिए आपको थोडा धैर्य रखना होगा क्योंकि carewomens.com के इस article में आपको suntan remove करने के लिए सबसे best घरेलु टिप्स बताये गए हैं जिन्हें use करना बहुत आसान है | याद रखें इन घरेलु उपाय में जो ingredient use किये गए हैं वह सबसे आसानी से मिलने वाले और natural हैं | इसलिए आपको इसके side effect के बारे में चिंता करने की कोई ज़रूरत नही है |

Read also :

 

suntan दूर करने के लिए घरेलु उपाय (Home remedies for remove sun tan )

Skin problem like suntan को दूर करने के लिए natural ingredient का use करना आपके लिए सस्ता और सुरक्षित माध्यम है | समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलु उपाय का ज़रूर इस्तेमाल करें | यहाँ आपके लिए sun tan दूर करने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स दिए गए हैं इन्हें ज़रूर try करें |

1. गेहूं का आटा (wheat flour)

sun tan को कम करने , skin tone में सुधार करने और dark spot को कम करने के लिए गेहूं का आटा बहुत उपयोगी होता है | sun tan को दूर करने के लिए गेहूं के आटे का mask आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं | 

Ingredient

  • 1 tsp. wheat flour 
  • water 

How to apply 

  • 1 tsp. गेहूं के आटे में पानी मिलाकर पेस्ट बनाये याद रखें की paste की consistency इतनी हो कि आप face और hand पर apply कर सकें |
  • अब इस paste को affected area पर 15-20 के लिए apply करें |
  • mask हल्का सूखने के बाद water से wash करें |

2. निम्बू और आलू का रस ( lemon and potato juice )


आलू आपके health और skin के लिए बहुत फायदेमंद है इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं | आलू को dark spot और sun tan दूर करने के लिए भी जाना जाता है | इसमें vitamin c भी पाया जाता है जो bleach का काम करता है | 
 
निम्बू में भी vitamin c पाया जाता है जो sun tan को दूर करने के साथ bleach का काम करता करता है | यह mask हमेशा से मेरा favorite रहा है क्योंकि इसे मैंने खुद पर apply करके देखा है | इस  mask को बनाना बहुत आसान है | 

Ingredient

  • 1 tsp. potato juice 
  • 1 tsp. lemon juice

How to apply 

  • आलू को पीसकर उसका रस निकालें और इसमें निम्बू का रस मिलाकर paste बनाये 
  • अब इस paste को affected area में 20-30 मिनट तक apply करें |
  • ठन्डे पानी से face को wash करें |

3. नारियल पानी और चन्दन पाउडर ( coconut powder and sandalwood)

dead skin cells को remove करने, sun tan को remove करने  और अशुद्धियों को कम करने के लिए sandalwood बहुत उपयोगी home remedy है | नारियल पानी skin को cooling effect देने के साथ-साथ skin lightening का भी काम करता है | 

Ingredient

  • 1 tsp. sandalwood 
  • coconut water 
  • almond oil 

How to apply 

  • 1 tsp. चन्दन powder में नारियल पानी मिलाये 
  • बादाम की कुछ बुँदे मिलाकर paste बनाये 
  • 20 मिनट तक affected area में apply करें 
  • ठन्डे पानी से धो लें 

4. निम्बू का रस (lemon juice) 

sun tan दूर करने का यह सबसे आसान और effective तरीका है | lemon में natural bleaching के गुण पाए जाते हैं | इसलिए sun tan दूर करने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है | इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है |

How to apply 

  • निम्बू के रस को affected area में 10 मिनट के लिए apply करें | 
  • ठन्डे पानी से धो लें |
  • याद रखें अगर आपको skin में जलन हो रही है तो इसे diluted form में apply करें जैसे sugar, raw milk या honey भी आप add कर सकते हैं |

5. एलोवेरा (aloe vera ) 

I love aloevera gel. aloe vera gel एक ऐसा natural ingredient है जिसके बहुत सारे लाभ आपको मिलेंगे | उनमे से एक लाभ suntan को remove करना है | इसमें powerful healing activity पाई जाती है जो sun burn को कम करता है | और skin को light करता है | अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं तो 1 week तक इसे apply करें | बेहतर परिणाम के लिए रात में affected area में aloe vera लगाकर सो जाएँ | next morning आपको इसके अच्छे परिणाम दिखाई देंगे |

6. निम्बू रस , दही और टमाटर ( lemon juice , yogurt and tomato)

जहां एक ओर दही, टमाटर और निम्बू का रस health के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं वही दूसरी तरफ ये skin care के लिए भी बहुत अच्छे ingredient माने जाते हैं | यह बहुत powerful mask है जो skin के dark spot, pigmentation और sun tan को दूर करने में help करता है | इसके साथ ही यह mask skin के oil को कम करता है और और skin को अच्छी तरह moisturize करता है | इस मास्क को बनाना बहुत आसान है –

Ingredient

  • 1 tsp. yogurt 
  • 1 tsp. lemon juice 
  • 1 tsp. tomato pulp 

How to apply 

  • इन तीनो मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर paste बनाये |
  • paste को 15-20 तक affected area पर apply करें |
  • ठन्डे पानी से धो लें |

7.शहद और पपीता ( honey and papaya )


शहद और पपीता health के साथ-साथ beauty treatment के भी बहुत अच्छा ingredient माना जाता है | sun tan दूर करने के लिए शहद और पपीता का mask बहुत effective तरीका है | क्योंकि यह मिश्रण skin को whiten , brighten, exfoliate और renew करने में help करता है | इसके साथ ये पपीता और शहद बहुत सस्ते और आसानी से मिलने वाले ingredient हैं | 

Ingredient

  • rip papaya 
  • 1 tsp. honey 

How to apply 

  • पके हुए पपीते को मैश करें और इसमें शहद मिलाकर paste बनाये |
  • affected area में 20 मिनट के लिए apply करें | 
  • गुनगुने पानी से धो लें |

8. मसूर दाल , टमाटर और एलोवेरा ( lentils, tomato and aloe vera )

मसूर दाल suntan को remove करने के लिए एक natural ingredient है | इसके साथ ही टमाटर और aloe vera में भी suntan remove करने के  लिए शक्तिशाली तत्व पाए जाते हैं | जब इन तीनो ingredient को मिलाकर मास्क तैयार किया जाता है तो यह मास्क suntan दूर करने के लिए बहुत effective होता है |

Ingredient

  • 1 tsp masoor daal
  • 1 tsp. aloe vera gel 
  • 1 tsp. tomato pulp 

How to apply 

 

  • मसूर दाल को कुछ देर भिगोकर बारीक़ पीस लें | अब इसमें एलोवेरा जेल और टमाटर का pulp मिलाएं 
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर paste बनाये 
  • इस paste को suntan affected area में apply करें |
  • ठन्डे पानी से धो लें |

9. दही और संतरे का रस (yogurt and orange juice )

संतरे का रस और दही से बना मिश्रण suntan दूर करने के सबसे प्रभावी तरीको में से सर्वोत्तम उपाय है | दही और संतरे में vitamin C प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण यह skin tone को बेहतर करता है और skin cells को renew करता है | संतरे में कोलेजन पाया जाता है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करता है | और skin को tight करता है | दही में bleaching गुण पाया जाता है और skin को moisturize  और soft रखता है | 

Ingredient

  • 1 tsp yogurt 
  • 1 tsp orange juice 

How to apply 

  • दही और संतरे के रस को मिलाकर pack तैयार करें |
  • अब इस पैक को sun tan area पर 20 मिनट तक  apply करें |
  • ठन्डे पानी से धो लें |

10. बेसन ( gram flour) 

Beauty treatment के लिए घरेलु उपाय की  बात हो और बेसन का नाम न आये ये हो नही सकता | suntan को remove करने के लिए बेसन भी प्रभावी तरीको में से एक है और सबसे अच्छी बात ये है कि ये आपके kitchen में बहुत आसानी से मिल जाने वाला ingredient है | बेसन suntan के treatment के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह dead cells को निकालता है और skin को bright करता है | 

How to apply 

  • बेसन में पानी मिलाकर affected area में apply करें |
  • जब बेसन हल्का dry होने लगे तो धीरे-धीरे मसाज करें | 
  •  ठन्डे पानी से धो लें |
  • good result के लिए week में दो बार apply करें |
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.