Dehydration: Symptoms, Cause, Diagnose and Treatment in Hindi

Dehydration: Symptoms, Cause, Diagnose and Treatment in Hindi

Dehydration को हिंदी में निर्जलीकरण कहते  है | और यह तब होता है जब आपके  body में  उतना  पानी नही होता  जितना  बॉडी को पानी की आवश्यकता होती है | पर्याप्त मात्रा में  पानी न होने की वजह से body function  ठीक तरह से काम नही कर सकता |

चिकित्सीय तौर पर dehydration का  मतलब है एक व्यक्ति जिसके  बॉडी के  तरल पदार्थ खो गए  हैं वह धीरे-धीरे काम करने  की क्षमता खो देते  हैं |

प्रतिदिन people और animal वाष्प के  रूप में  पानी को खो  देते  हैं जब  सांस लेते  हैं और  urine, sweat, और  stool से भी पानी खो देते  हैं पानी के  साथ  लवण और  electrolytes भी बाहर निकल जाते  हैं , लेकिन हमारा शरीर तरल पदार्थ के  साथ पानी के  नुक्सान के  बीच balance adjust करता है | जब हमारी बॉडी से बहुत  अधिक पानी कम हो जाता  है तो हमारी बॉडी dehydrate हो सकती है |

डॉक्टर dehydration को 3 stage में  divide करते  हैं –

  • mild (हल्का)
  • moderate (मध्यम)
  • severe (गंभीर)

Read also:

Dehydration symptoms( निर्जलीकरण के लक्षण )

Dehydration के  first symptoms में प्यास, गहरा मूत्र (darker urine) और मूत्र उत्पादन में कमी (decrease urine) नज़र आती है | किसी भी व्यक्ति के  hydration level का सबसे अच्छा indicator है – मूत्र का रंग (urine color) | अगर urine clear है तो इसका  मतलब यह है कि आप अच्छी  तरह से hydrate हैं और dark urine का मतलब है की आप dehydrate है |

Symptoms of mild and moderate dehydration ( हल्के और  मध्यम निर्जलीकरण के  लक्षण)

  • सिरदर्द ( headache)
  • मांसपेशियों में कमजोरी (weakness of muscles)
  • चक्कर आना (dizziness)
  • शुष्क मुंह ( dry mouth)
  • सुस्ती ( lethargy)

Symptoms of severe dehydration ( गंभीर निर्जलीकरण के  लक्षण )

  • बुखार (fever)
  • बेहोशी की लत (unconsciousness)
  • कम रक्त दबाव ( low blood pressure)
  • पसीने की कमी ( lack of sweating)
  • सूखी त्वचा (dry skin)
  • धंसी हुई आँखें (sunken eyes)
  • तेज़ धड़कन (increased heart rate)
  • ऊर्जा की कमी ( lack of  energy)
  • नींद की कमी (lack of  sleep)

symptoms in children (बच्चों में  लक्षण )

  • शुष्क मुंह और जीभ (dry tongue and  mouth)
  • रोते वक़्त कोई आंसू नही ( no tear when crying)
  • धंसे हुए गाल और  आँखें ( sunken cheeks and  eyes)
  • 3 घंटे के  लिए dry डायपर
  • ऊर्जा की कमी (lack of  energy)
  • नींद की कमी (lack of  sleep)
severe dehydration एक medical emergency है जिसका तुरंत इलाज करना बहुत ज़रूरी होता है |


Cause of Dehydration ( निर्जलीकरण के  कारण )

Daily sweating, peeing, breathing, tears और saliva के द्वारा बॉडी से पानी निकलना सामान्य होता है | लेकिन आप बहुत अधिक मात्रा में  पानी खो देते हैं और पार्यप्त मात्रा में  पानी नही पीते हैं तो आप dehydrate हो सकते हैं |
इसके अलावा dehydration के कारणों में  निम्न कारण शामिल हैं –

उल्टी ( vomiting)

Vomiting के द्वारा बहुत अधिक मात्रा में तरल पदार्थों क नुकसान होता है |

अतिसार (diarrhea)

डायरिया dehydration और सम्बंधित मौतों का सबसे आम कारण है | बड़ी आंत खाद्य पदार्थों से पानी को अवशोषित कर लेता  है जो डायरिया होने से रोकता है | और अगर बड़ी आंत पानी का अवशोषण न करे तो बहुत अधिक मात्रा में पानी बाहर निकलने लगता है जिससे dehydration हो जाता है |

पसीना ( sweating)

बॉडी में एक cooling mechanism होता है जो एक महतवपूर्ण मात्रा में पानी का उत्सर्जन करता है | गर्म , आर्द्र मौसम और बहुत अधिक शारीरिक गतिविधियाँ पसीने से तरल पदार्थो के नुकसान को बढ़ा सकती है | इसी तरह बुखार भी पसीने में  वृद्धि कर सकता है जिससे व्यक्ति dehydrate हो सकता है |

मधुमेह ( diabetes)

high blood sugar level की वृद्धि  से urination और तरल पदार्थो का  नुक्सान होता है |
इसके अलावा कुछ खास कारण है जिसकी वजह से आप खोये हुए पानी को replace नही कर पाते क्योंकि
  • आप बहुत busy हैं और पानी पीना भूल जाते हैं
  • आपको नही पता की आप प्यासे हैं
  • आपको sore throat या  मुह में  कोई घाव है जिसकी वजह से आप पीने की तरह महसूस नही करते  |

 

Risk (जोखिम)

कोई भी व्यक्ति dehydrate हो सकता है लेकिन कुछ लोगो के लिए ये सबसे ज्यादा जोखिम होता है
  • शिशुओं और छोटे बच्चों में सबसे ज्यादा diarrhea और vomiting की सम्भावना होती है और high fever की वजह से सबसे ज्यादा पानी खो देते हैं सबसे कम उम्र के बच्चे आपको यह नही बता सकते कि उन्हें प्यास लगी है और न ही खुद पानी पी सकते हैं इस वजह से उन्हें dehydration की सम्भावना ज्यादा होती है |
  • वृद्ध व्यस्क के बॉडी में अक्सर पानी की मात्रा कम होती है लेकिन उन्हें ये भी realize नहीं होता कि वे प्यासे हैं इसलिए पानी न पीने की वजह से dehydrate हो सकते हैं |
  • जो लोग sore throat या cold से पीड़ित होते हैं वे न  कुछ खाना  चाहते हैं और न ही पीना  चाहते हैं |
  • जो लोग  गर्म और आर्द्र मौसम में एक्टिव होते हैं कभी कभी वे effectively cool down नही हो सकते हैं क्योंकि उनका पसीना वाष्प नही हो पाता है जिससे body temperature में वृद्धि होती है और उन्हें अधिक पानी की आवश्यकता होती है |

How to Diagnose Dehydration(निर्जलीकरण का  निदान कैसे करें )

डॉक्टर हमेशा symptoms के  आधार पर dehydration को diagnose करते  हैं | अगर आप dehydrate हैं तो आपको low blood pressure की सम्भावना हो सकती है |
dehydration को diagnose करने के  लिए आप अन्य परिक्षण कर सकते हैं जैसे –

Urine test

इस test में  urine का test करके यह पता  लगाया जाता है की आप कितने डिग्री तक dehydrate हैं इसके अलावा bladder infection के  बारे  में  भी बताया जा  सकता  है |

Blood test

blood test के  माध्यम से भी कई factor का  पता  लगाया जा  सकता  है जैसे कि आपके electrolyte के level के  बारे  में  बताया  जा सकता है और  आपकी किडनी कितने  अच्छे से काम कर  रही है |

Treatment of Dehydration(निर्जलीकरण का उपचार)

Dehydration के  treatment का  सबसे प्रभावी तरीका यह है कि जो तरल पदार्थ आपके  बॉडी से खो चुके  हैं उनकी फिर से  पूर्ति की जाये | dehydration के treatment  का सबसे अच्छा तरीका age , dehydration की गंभीरता और इसके कारण पर निर्भर करता  है |
शिशुओं और बच्चों के  लिए  जो डायरिया और बुखार की वजह से dehydrate होते हैं उनके लिए  सबसे अच्छा treatment oral rehydration solution है इस solution में fluids और electrolytes को भरने के लिए पानी और  नमक का  विशिष्ट अनुपात  होता  है |
अगर डायरिया, वोमिटिंग और  फीवर की वजह से adult mild या  moderate dehydrate होते  हैं तो पानी या अन्य तरल पदार्थ पीने से स्थिति में  सुधार कर सकते  हैं लेकिन fruit juice और  soft drink से  डायरिया बिगड़ सकता  है |
गंभीर dehydration होने  पर hospital में  इलाज किया जाना चाहिए जिससे उचित दवा के  साथ इलाज किया  जा  सके | कुछ रोगियों को rehydrate करने के लिए उनके नसों में  fluids की आवश्यकता होती है |
जो लोग  dehydrate हैं उन्हें  कॉफ़ी, चाय और अन्य कैफीन वाले पेय से  बचना चाहिए |

Home Remedies for Dehydration( निर्जलीकरण के लिए घरेलु नुस्खे )

  • पर्याप्त मात्रा में  पानी का  सेवन करें |
  • 6 tsp. sugar और  1/2 tsp salt को 4 cup water के साथ मिलाकर ORS बनायें | दिन में  कई बार  इस  ORS घोल को पियें |
  • दही भी नि की कमी को दूर  के  लिए  एक effective home remedies है | इसलिए प्रतिदिन दही का  सेवन ज़रूर  करें |
  • mild dehydration treatment के  लिए  आप banana का  सेवन कर सकते  हैं क्योंकि डिहाइड्रेशन के  कारण पोटेशियम जैसे खनिज लवणों की कमी हो जाती है और  banana में  पोटेशियम प्रचुर मात्रा  में  पाया जाता  है जो पोटेशियम की कमी को restore करता  है |
  • coconut water का  सेवन करें |
  • mild dehydration के  लिए buttermilk बहुत अच्छी remedy है दिन में  एक गिलास buttermilk का  सेवन करें |
  • dehydration के लिए lemon water भी एक बहुत अच्छी remedy है आप एक glass water में 1/2 lemon juice मिलाकर सेवन करें |

Dehydration Prevention( निर्जलीकरण रोकथाम)

Prevention किसी भी बिमारी के  लिए  सबसे महतवपूर्ण उपचार है | आपने  तो यह सुना ही होगा  कि “Prevention is better than cure ” ( रोकथाम इलाज से  बेहतर है )
इसीलिए निर्जलीयकरण  को होने से रोकने के  लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए और ऐसे खाद्य पदार्थों का  सेवन करना  चाहिए  जिसमे high water content हो |
Note: mild और moderate डिहाइड्रेशन के  लिए  आप घरेलु उपचार कर  सकते  हैं लेकिन severe dehydration के treatment  के  लिए अपने  चिकित्सक से  परामर्श लें |
loading…

Leave a Reply

Your email address will not be published.