How To Teach Self Control In Your Child in Hindi

How To Teach Self Control In Your Child in Hindi
बहुत frustrating होता है, जब बच्चे भीड़ भरी shop के बीच में चिल्लाना शुरू कर देते हैं, या फिर खाना खाने  के समय जब पूरी family साथ में हों तो | आप यह सुनकर घबराइए नही क्योंकि  ऐसा हर एक parents के साथ होता है | जब आपके साथ ऐसी situation आती है, तब उस time आप क्या सोचते हैं यही कि मेरा बच्चा बहुत शैतान है, जिसे control नही किया जा सकता | लेकिन आपका सोचना गलत है | आपकी परवरिश ही आपके बच्चों कोएक नई दिशा दिखा सकती है | और इसके लिए आपके अपने बच्चे को  self control कैसे  किया जाता है यह सिखाना होगा |

self control सिखाना सबसे important चीज़ों में से एक है जो आप अपने बच्चे के लिए कर सकते हैं | क्योंकि यह skills बच्चे के life में आगे success के लिए सबसे important होती है |

also read : 
                   अपने बच्चे में आत्मसम्मान कैसे boost करें ?
                   what is sleepwalking? how to keep safe it ?

बच्चे में self control सीखने में कैसे help करें ?

self control सीखने से बच्चे अपनी life में आगे एक उचित decision ले सकते हैं | और कभी भी अपनी stressful life में अपना response दे सकते हैं | और एक positive result प्राप्त कर सकते हैं |
कैसे बच्चे को  self control सिखाया जाये यहाँ कुछ  सुझाव दिए गए हैं |

1. 2 age तक के बच्चे में self control सिखाना 

सुनने में बहुत weird साउंड कर रहा  होगा कि 2 year के बच्चे में self control कैसे ला सकते हैं ? लेकिन हां आप ऐसा कर सकते हैं | 2 year तक के बच्चे frustrated होते हैं जब उनके और वे जो चीज़ें चाहते हैं उनके बीच gap होता है तब वह गुस्से को झुंझलाहट के साथ प्रतिक्रिया करते हैं | इसलिये बच्चे के विचलित होने से पहले ही होने toys या कोई अन्य गतिविधियों के साथ रोकने का प्रयास करें | 

2. 3 से 5 age के बच्चे में self control सिखाना 

बच्चे के शांत होने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करिए लेकिन समय सीमा निर्धारित करने से पहले यह चेक करिए कि आपका बच्चा शांत होने में कितना समय लगता है | इससे आपको यह पता चलेगा की बच्चे में खुद को control करने में कितना समय लगा | निराशाजनक और मुश्किल परिश्थितियों में अपना control न खोने के लिए बच्चे की तारीफ करिए |

3. 6 से 9 age के बच्चे में self control सिखाना 

जब बच्चे का school में admission होता है, तो धीरे धीरे वे  अच्छे और बुरे behavior को समझने लगते हैं | उनके अन्दर discipline आने लगता है , और वह उनका पालन करने करने लगते हैं | इसका मतलब यह है कि उनके अन्दर self control विकसित हों रहा है जब बच्चा निराशाजनक की स्थिति से बाहर निकालने कि कोशिश करता है तब आप बच्चे को उनके self control के लिए  प्रोत्साहित करें, क्योंकि बच्चे जिस काम के लिए जब अपनी प्रशंसा सुनते हैं तो प्रशंसा पाने के लिए उस काम को बार बार करने की कोशिश करते हैं |

4. 10 से 12 age  के बच्चे में self control सिखाना 

usually बड़े बच्चे अपने feelings को बेहतर ढंग से समझते हैं इसलिये self control खोने के क्या कारण हों सकते हैं उन्हें encourage करें | और फिर इसका analysis करें और उन्हें समझाएं कि कभी- कभी situation ऐसी आती है, जो हमें परेशान करती है, लेकिन यह situation इतनी भयानक नही होती है | अपने बच्चों को समझाएं कि किसी भी situation में तुरंत response देने से पहले उस पर विचार करें | और अगर आपका बच्चा अपनी self control skills को use कर रहा  है तो बच्चे की तारीफ करें |

5. 13 से 17 age के बच्चे में self control सिखाना 

इस age तक के बच्चों में अधिकांश कामो को control करने में सक्षम हों जाना चाहिए | लेकिन उन्हें यह याद दिलाना होगा कि वे लम्बे समय तक होने वाले परिणामों के बारे में सोचे | अपना control खोने और चिल्लाने के बजाय समस्याओं के माध्यम से बातचीत करें | यदि ज़रूरी हों तो अपने किशोर को एक descipline  दें कि self control एक बहुत important skills है, और उन्हें खुद में self control विकसित करना है |

also read : Is your child ready for cell phone in hindi ? / क्या आपका child cellphone के लिए तैयार है ?

क्या करें जब बच्चा control से बाहर हो ?

जब बच्चा control से बाहर होता है तो उन्हें सम्भालना मुश्किल होता है,  और अगर आप अपने बच्चे को  descipline में रख रहे हैं, तो  उस समय उन पर चिल्लाना मुश्किल हो सकता है | तब ऐसी situation में क्या करें कि आपका बच्चा खुद पर control कर सके, ये बाते आपको बहुत परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको परेशान होने कि बजाय यह करना है कि अगर बच्चा control में नही ,है तो उस समय शांत रहें, और चिल्लाने की बजाय उनसे बात करें | 
साथ ही आप अपने बच्चे के school teacher से भी इस बारे में बात करें और उनसे पूछे कि समस्याओं को कैसे सुलझाया जाता है ? क्या इस बारे में school में पढ़ाया जाता है या नही |
साथ ही अपने बच्चे के लिए self control role model बने | अगर आप बच्चे के सामने परेशान की situation में हैं तो उन्हें बताये और मिलकर solution निकालें | example के लिए अगर आपकी कोई चाबी  गुम हो गई है, तो परेशान होने के बजाय उन्हें बताये की चाबियाँ खो गई है, और फिर सब साथ मिलकर चाबियाँ ढूंढे | ऐसा करने से बच्चे आपसे self control के बारे में बहुत कुछ सीखेंगे | उन्हें यह दिखाने  की कोशिश करें कि life में कैसी भी problem आये सभी problem का कोई न कोई solution ज़रूर होता है | 

Leave a Reply

Your email address will not be published.